महेश सिंह अत्रि होंगे नए अपर पुलिस अधीक्षक

  • निवर्तमान एसएसपी को अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल साेनभद्र भेजा गया
  • शासन द्वारा बुधवार को 37 अपर पुलिस अधीक्षकों के किया गया स्थानांतरित

आशुतोष चतुर्वेदी, ब्यूरो चीफ
दैनिक समाज जागरण

मऊ : महेश सिंह अत्रि को जिले का नया अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जबकि निवर्तमान एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी का सोनभद्र स्थानांतरित किया गया है। शासन द्वारा कुल उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़े फेरबदल हुए हैं। बुधवार को 37 अपर पुलिस अधीक्षकों के ट्रांसफर किए गए हैं। इसमें महेश सिंह अत्रि को जिले के नए एएसपी का प्रभार दिया गया है, उनको अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन मिर्जापुर से जनपद के लिए स्थानांतरित किया गया है। वही निवर्तमान एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी को अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल साेनभद्र भेजा गया।

तलाकशुदा पत्नी से विवादों से आए थे चर्चा में
मुरादाबाद में डायल 100 के एएसपी पद पर तैनात रहने के दौरान महेश अत्रि की तलाकशुदा पत्नी तनु श्री ने एडीजी मेरठ जोन दफ्तर में कार्यवाही की मांग किया था। तलाकशुदा महिला ने महेश अत्रि पर शारीरिक शोषण और मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि महेश सिंह अत्रि के कई महिलाओं से अवैध संबंध है। शादी के कुछ दिनों बाद से ही वे अक्सर उनके साथ मारपीट करते थे। कई बार उन्होंने अपने पति की शिकायत पुलिस से करने की कोशिश की लेकिन महेश सिंह अत्रि के दबाव में कोई कार्यवाई नहीं हुई। कहा था कि तीन साल पहले महेश अत्रि ने धोखे से तलाक के कागजों पर साइन करा लिए थे। लेकिन महेश की ऊंची पकड़ के चलते उन पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। महिला ने यह भी बताया कि उनकी और महेश की शादी वर्ष 2002 में हुई थी। उस समय महेश अंडर ट्रेनिंग सीओ के रूप में मुरादाबाद जनपद में तैनात थे।