- निवर्तमान एसएसपी को अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल साेनभद्र भेजा गया
- शासन द्वारा बुधवार को 37 अपर पुलिस अधीक्षकों के किया गया स्थानांतरित
आशुतोष चतुर्वेदी, ब्यूरो चीफ
दैनिक समाज जागरण
मऊ : महेश सिंह अत्रि को जिले का नया अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जबकि निवर्तमान एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी का सोनभद्र स्थानांतरित किया गया है। शासन द्वारा कुल उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़े फेरबदल हुए हैं। बुधवार को 37 अपर पुलिस अधीक्षकों के ट्रांसफर किए गए हैं। इसमें महेश सिंह अत्रि को जिले के नए एएसपी का प्रभार दिया गया है, उनको अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन मिर्जापुर से जनपद के लिए स्थानांतरित किया गया है। वही निवर्तमान एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी को अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल साेनभद्र भेजा गया।
तलाकशुदा पत्नी से विवादों से आए थे चर्चा में
मुरादाबाद में डायल 100 के एएसपी पद पर तैनात रहने के दौरान महेश अत्रि की तलाकशुदा पत्नी तनु श्री ने एडीजी मेरठ जोन दफ्तर में कार्यवाही की मांग किया था। तलाकशुदा महिला ने महेश अत्रि पर शारीरिक शोषण और मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि महेश सिंह अत्रि के कई महिलाओं से अवैध संबंध है। शादी के कुछ दिनों बाद से ही वे अक्सर उनके साथ मारपीट करते थे। कई बार उन्होंने अपने पति की शिकायत पुलिस से करने की कोशिश की लेकिन महेश सिंह अत्रि के दबाव में कोई कार्यवाई नहीं हुई। कहा था कि तीन साल पहले महेश अत्रि ने धोखे से तलाक के कागजों पर साइन करा लिए थे। लेकिन महेश की ऊंची पकड़ के चलते उन पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। महिला ने यह भी बताया कि उनकी और महेश की शादी वर्ष 2002 में हुई थी। उस समय महेश अंडर ट्रेनिंग सीओ के रूप में मुरादाबाद जनपद में तैनात थे।
- समाज जागरण: 12 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,… - सोनांचल की सड़कों का होगा कायाकल्प, 166.92 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत*
समाज जागरण/ जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र में बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए चार प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। शासन ने करीब 66.44 किलोमीटर लंबी चार सड़कों के लिए 166.92 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट… - सोनहरिया वन में उमड़ा आस्था का सैलाब त्रिदंडी स्वामी के दरबार में पहुंचे पूर्व सांसद अतुल राय
बिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर समाज जागरण 28 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, देशभर के संतों के जुटने की तैयारीगाजीपुर जनपद के जमानियां तहसील क्षेत्र के सोनहरिया ग्राम सभा स्थित बाबा सिद्धनाथ धाम और सोनहरिया वन इन दिनों श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बक्सर धाम से पधारे गंगा पुत्र त्रिदंडी… - समाज जागरण: 11 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,… - खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी का आरोप, मुंबई से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
ओबरा पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास से दबोचा समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। खनन पट्टे से जुड़े मामले में कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को सोनभद्र पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। ओबरा पुलिस…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



