- बाजार से सस्ती दर पर मिल रही दवा, पहले की तुलना में मरीजों के विश्वास में बढ़ोत्तरी
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक जुलाई 2015 में प्रधानमंत्री जन औषधि योजना की थी घोषणा
आशुतोष चतुर्वेदी, ब्यूरो चीफ
दैनिक समाज जागरणमऊ : प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर पहले से दवाओं की संख्या में और अधिक इजाफा किया गया है। केंद्र पर दवाओं के रेंज बढ़ने से मरीजों को इसका लाभ मिल रहा है। इससे गरीब मरीज को उपचार में सहूलियत मिल रही है। वहीं पहले की तुलना में अब मरीजों का पीएम जनऔषधि पर विश्वास भी बढ़ रहा है। चिकित्सक के दवा लिखने के बाद वह स्वयं केंद्र से जाकर दवा ले रहे हैं। आमजन को सस्ती और सुगम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक जुलाई 2015 में प्रधानमंत्री जन औषध योजना की घोषणा की थी। इसके बाद पूरे देश में जनऔषधि केंद्र केंद्रों पर महंगी दवाओं के विकल्प में समान गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाओं की कम कीमत पर जनता को उपलब्ध कराना है। इन औषधि केंद्र से प्रतिदिन अनेक लोग लाभांवित हो रहे हैं। पहले यहां पर सिर्फ 120 रेंज की दवाएं थीं। अब यहां पर 950 से अधिक रेंज की दवा उपलब्ध है। मरीजों को आसानी से दवाएं केंद्र से मिल रही है। इसकी वजह से जनता का रुझान भी उधर बढ़ रहा है। बेहद कम कीमत पर मिल रही दवाएं लोगों के लिए संजीवनी का काम कर रही हैं। सभी केंद्रों पर टीबी, कैंसर, एड्स के साथ कई अन्य गंभीर बीमारियों की भी दवा उपलब्ध हैं। पहले की तुलना में अब लोग जागरूक हो रहे हैं और खुद ही केंद्र पर आकर दवा ले रहे हैं। जिन गरीबों को इलाज के अभाव में जान गंवानी पड़ती थी, अब उनको आसानी से बेहद कम दर पर दवा मिल रही है।
जनपद में एक दर्जन से अधिक जनऔषधि केंद्रलोगों को आसानी से सस्ती दवा मिल सके इसके लिए पूरे जनपद में एक दर्जन से अधिक पीएम जनऔषधि केंद्र संचालित है। अभी अनेक जनऔषधि केंद्र खोलने के लिए प्रस्तावित है। वही नगर के मुंंशीपुरा में एक केंद्र खुलेगा।
पीएम जनऔषधि केंद्र पर निरंतर दवाओं की संख्या बढ़ रही है। बाजार से बेहद कम दर पर दवा मिलने से लोगों का निरंतर विश्वास बढ़ रहा है। अब तो चिकित्सक के दवा लिखने के बाद भी अनेक मरीज और तीमारदार भी यही से आकर दवा लेते है।
- प्रदीप झा, संचालक जिला अस्पताल पीएम जनऔषधि केंद्र।
- सोनांचल की सड़कों का होगा कायाकल्प, 166.92 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत*
समाज जागरण/ जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र में बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए चार प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। शासन ने करीब 66.44 किलोमीटर लंबी चार सड़कों के लिए 166.92 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट… - सोनहरिया वन में उमड़ा आस्था का सैलाब त्रिदंडी स्वामी के दरबार में पहुंचे पूर्व सांसद अतुल राय
बिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर समाज जागरण 28 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, देशभर के संतों के जुटने की तैयारीगाजीपुर जनपद के जमानियां तहसील क्षेत्र के सोनहरिया ग्राम सभा स्थित बाबा सिद्धनाथ धाम और सोनहरिया वन इन दिनों श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बक्सर धाम से पधारे गंगा पुत्र त्रिदंडी… - समाज जागरण: 11 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,… - खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी का आरोप, मुंबई से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
ओबरा पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास से दबोचा समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। खनन पट्टे से जुड़े मामले में कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को सोनभद्र पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। ओबरा पुलिस… - UPSSSC PET 2026: 23, 24 और 25 अक्टूबर को होगी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा, आयोग ने प्रस्तावित की परीक्षा तिथि
**लखनऊ।** उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। आयोग द्वारा जारी **विज्ञापन संख्या-16-परीक्षा/2026** के अनुसार PET-2026 की लिखित परीक्षा **23, 24 और 25 अक्टूबर 2026** को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा उत्तर प्रदेश में विभिन्न सरकारी पदों पर भर्ती के…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



