
समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
बिलासपुर । मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम टिकारी प्रार्थीया ने दिनांक 17.11.2022 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की मेरे पति राजमिस्त्री का काम बिलासपुर जाकर करता हैं जो प्रतिदिन देर रात्रि मे काम करके घर वापस आता हैं की दिनांक 15/11/22 के करीबन 10 बजे रात को मै अपने कमरा (घर ) मे अकेली थी मेरा ससुर अपने कमरा मे सो रहे थे एवं मेरी जेठानी अपने कमरे मे बच्चों के साथ दरवाजा बन्द कर के सो रही थी की करीबन 10 बजे रात मे गांव का ही बृज सोनी आया और मेरा दरवाजा खटखटा कर दरवाजा खोलने को बोला जब मैं दरवाजा खोली तो बृज सोनी अपने हाथ में डंडा लेकर घर अंदर घुसकर दरवाजा अंदर से बंद कर मेरा बुरी नियत से हाथ बाह को पकड़ने लगा वह साड़ी को खींच दिया जब मैं चलाने की प्रयास की तो मेरा मुंह को दबा दिया व यह बात किसी को बताने से जान से मारने की धमकी दिया प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया अपराध धारा सबूत पाए जाने पर आरोपी बृज सोनी पिता द्वारीका प्रसाद सोनी उम्र 28 वर्ष साकिन गुरुद्वारा मोहल्ला टिकारी थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर को दिनांक 18/11/22 को गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई की गई है ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



