google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय युवा महोत्सव का हुआ समापन,,, युवाओं ने लिया बढ़ चढ़ कर भाग



मस्तूरी। जनपद पंचायत मस्तूरी के तत्वावधान पर एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन शुक्रवार को बालक शाला हाईस्कूल मैदान में आयोजित किया गया था जिसमें मस्तूरी जनपद क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम पंचायत से प्रतिभावान युवा शामिल हुए जो अपने अपने कला क्षेत्र के अनुसार इस महाउत्सव में भाग लिया जिसमें करमा नृत्य में प्रथम स्थान ग्राम पंचायत जयरामनगर के बालिकाओं ने प्राप्त किया, पंथी नृत्य में प्रथम स्थान ग्राम पंचायत रलिया और नवागांव के कलाकारों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, तबला वादन में प्रथम स्थान ग्राम पंचायत धुर्वाकारी के भूपेंद्र साहू और द्वितीय वेद परसदा के प्रियांशु केवट ने स्थान प्राप्त किया, शास्त्रीय संगीत गायन में प्रथम स्थान ग्राम पंचायत ध्रुवाकारी के हुलारु साहू और द्वितीय वेद परसदा के नीतू केवट रहे, लोकगीत में सियाराम यादव हिर्री प्रथम स्थान रहे। वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सूरज सोनी द्वितीय स्थान पर कविता साहू रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत मस्तूरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार सिंह लहरें ने किया, वही इस कार्यक्रम के मुख्य रूप से मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्ण मूर्ति बांधी, जनपद पंचायत मस्तूरी के उपाध्यक्ष ठाकुर नितेश सिंह, सभापति दामोदर कांत, कांग्रेस नेता राजकुमार अंचल, युवा कांग्रेस नेता सुनील पटेल, नीतीश जायसवाल, सार्थक तिवारी, उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)