google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सघन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्यवाही: 04 किलो 94 ग्राम अवैध गांजा सहित शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

समाज जागरण, अनिल कुमार अग्रहरि

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 26.03.2026 को चैत्र नवरात्रि के दृष्टिगत क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बगिया पेट्रोल पम्प के आगे, बहद ग्राम बगिया से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक बोरी में 04 बंडलों में रखा हुआ कुल 04 किलो 94 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जितेन्द्र विन्द उर्फ देवकी पुत्र जगदीश निवासी खम्हरिया सोनवर्षा थाना कोन जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। जामातलाशी में अभियुक्त के पास से एक कीपैड मोबाइल फोन एवं ₹500/- नकद भी बरामद हुए।

बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोन पर मु0अ0सं0 46/2026, धारा *8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)