समाज जागरण/ विजय शंकर पांडेय
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा वर्ष 2014 से अब तक गुमशुदा/लापता बालक-बालिकाओं की प्रभावी खोजबीन एवं बरामदगी के संबंध में दिनांक 19.01.2026 को गोष्ठी आयोजित कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर व क्षेत्राधिकारी कार्यालय के कुशल नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस, थाना एएचटी एवं SJPU शाखा की संयुक्त टीम द्वारा गुमशुदा/अपहृता बालिकाओं की लगातार खोजबीन की गई।
इसी क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पर दिनांक 05.10.2020 को पंजीकृत मु0अ0सं0- 664/2020 धारा 363 भा0द0वि0 में अपहृता (उम्र 16 वर्ष) की व्यापक स्तर पर खोजबीन की गई थी। बरामदगी न होने की स्थिति में मुकदमा उपरोक्त में दिनांक 27.10.2021 को माननीय न्यायालय में अंतिम रिपोर्ट प्रेषित की गई थी। इसके बावजूद अपहृता की बरामदगी के निरंतर प्रयास जारी रहे।
थाना AHT, SJPU एवं चौकी प्रभारी सुकृत द्वारा अपहृता के परिवार से सतत संपर्क स्थापित कर अथक प्रयासों के फलस्वरूप अपहृता को दिनांक 28.01.2026 को ग्राम दाउदनगर, जिला औरंगाबाद (बिहार) से सकुशल बरामद कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पर दिनांक 06.08.2025 को पंजीकृत मु0अ0सं0-799/2025 धारा 137(2) बीएनएस में अपहृता (उम्र 17 वर्ष) के गुमशुदा होने के संबंध में विवेचना उ0नि0 अमित कुमार सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा, थाना रॉबर्ट्सगंज द्वारा की जा रही थी।
उच्चाधिकारीगण से प्राप्त निर्देशों के क्रम में स्थानीय पुलिस, थाना AHT एवं SJPU शाखा द्वारा अपहृता के परिजनों के समन्वय से अथक प्रयास करते हुए अपहृता को दिनांक 31.01.2026 को ग्राम गोदापुर, थाना नगर नेवादा, जिला नेवादा (बिहार) से सकुशल बरामद किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा की जा रही है।
दोनों अपहृता बालिकाओं की सकुशल बरामदगी से उनके परिजनों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है तथा पुलिस बल की भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



