शिक्षा के क्षेत्र में एक नई जिम्मेदारी, संभल को मिला एक सशक्त नेतृत्व
दैनिक समाज जागरण
संभल। शिक्षा जगत के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण में, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), excellence centre, देहरादून द्वारा बाल विद्या स्कूल, संभल के प्राचार्य मनीष पंवार को संभल जनपद का जिला प्रशिक्षण समन्वयक (District Training Coordinator – DTC) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति CBSE की National Education Policy 2020 के उद्देश्यों के अनुरूप शिक्षकों के सतत व्यावसायिक विकास (Continuous Professional Development – CPD) को सुनिश्चित करने हेतु की गई है।
मनीष पंवार को यह महत्वपूर्ण दायित्व उनके शिक्षा के क्षेत्र में लंबे अनुभव, नवाचार के प्रति समर्पण और प्रशिक्षण के प्रति सतत प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए सौंपा गया है। वे वर्तमान में CBSE सिटी कोऑर्डिनेटर (City Coordinator) संभल के रूप में भी कार्यरत हैं और सदैव शिक्षक प्रशिक्षण को प्राथमिकता देते आए हैं।
मनीष पंवार एक CBSE मान्यता प्राप्त रिसोर्स पर्सन (Resource Person) भी हैं और अब तक उन्होंने कई प्रभावी कार्यशालाएं आयोजित की हैं, जिनमें शामिल हैं: पर्यावरण विज्ञान और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, लैंगिक संवेदनशीलता (Gender Sensitivity), जीवन कौशल (Life Skills),
नैतिकता और सत्यनिष्ठा (Ethics & Integrity),
खुशहाल कक्षाएं (Happy Classrooms),
कक्षा प्रबंधन (Classroom Management), Artificial Intelligence in Education आदि।
इन कार्यशालाओं के माध्यम से उन्होंने शिक्षकों को आधुनिक शैक्षिक तकनीकों से जोड़ने, विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने और समग्र विकास सुनिश्चित करने की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया है
DTC के रूप में मनीष पंवार निम्नलिखित भूमिकाएं निभाएंगे:
जिले के सभी सीबीएसई स्कूलों में प्रशिक्षण कार्यक्रमों की योजना और समन्वय।
प्रशिक्षकों की आवश्यकताओं का आकलन और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण हेतु नीति निर्धारण।
शिक्षण-सहायक संसाधनों की पहचान और उपयोग,
सहज और प्रभावशाली डेटा प्रबंधन हेतु प्रशिक्षण रिपोर्ट्स और रिकॉर्ड्स का संकलन।
सहयोग और समन्वय के माध्यम से CBSE के विभिन्न नवाचारों का विस्तार।
मनीष पंवार की यह नियुक्ति न केवल संभल के लिए एक गर्व की बात है, बल्कि यह जिले के शिक्षकों और विद्यालयों के लिए प्रशिक्षण की एक नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगी। उनके नेतृत्व में शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षकों का व्यावसायिक विकास और विद्यालयों में नवाचार को और अधिक बल मिलेगा।
CBSE, देहरादून द्वारा जारी इस नियुक्ति पत्र में उनके समर्पण और सेवा भाव की सराहना करते हुए उन्हें जिले में गुणवत्तापूर्ण और प्रभावशाली प्रशिक्षण संस्कृति विकसित करने की जिम्मेदारी दी गई है।



