बिहार कैबिनेट ने ठाकुरगंज के गलगलिया चेक पोस्ट स्थित मेसर्स ईस्टर्न एग्रो केमिकल्स लिमिटेड के प्रस्ताव पर लगाई मुहर
वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।
बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल की पहल से किशनगंज में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। 28 अक्टूबर को पटना में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक में ठाकुरगंज के गलगलिया चेक पोस्ट स्थित मेसर्स ईस्टर्न एग्रो केमिकल्स लिमिटेड को बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नियमावली, 2016 के तहत वित्तीय प्रोत्साहन क्लियरेंस देने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।
कैबिनेट की इस मंजूरी को जिले में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होने और आर्थिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल की पहल से जिले की औद्योगिक इकाई को मिली यह स्वीकृति किशनगंज में उद्योगों के विकास की संभावनाओं को मजबूत कर सकती है। हालांकि, वित्तीय प्रोत्साहन की राशि, इसके क्रियान्वयन और रोजगार सृजन से संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक विवरण सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



