मासूमों से दुष्कर्म में कानपुर के बुजुर्ग भी पीछे नहीं: 80 साल का पुजारी गिरफ्तार



– युवाओं और अधेड़ों के साथ ही कानपुर के कई बुजुर्गों पर भी लग चुका है बलात्कार का आरोप, हो चुके हैं गिरफ्तार

– बर्रा में रहने मजदूर मां – बाप की मासूम बेटी पैसे के लालच में एक पखवारे से बन रही थी बुजुर्ग पुजारी की हवश का शिकार

सुनील बाजपेई
कानपुर | जेल में बंद आसाराम की तरह यहां एक 80 साल की पुजारी पर भी 7 साल की लड़की के साथ बलात्कार का आरोप लगा है जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पहले भी हो चुकी इस तरह की घटनाओं के आधार पर माना जा रहा है कि यहां किशोरियों के साथ ही मासूम बच्चियों से भी दुष्कर्म करने में युवाओं और 80 साल तक के बुजुर्ग किसी से पीछे नहीं है |
कुल मिलाकर इस महानगर में किशोरियों के साथ ही मासूम बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्हें किसी न किसी बहाने से दुष्कर्म का शिकार आये दिन बनाया जा रहा है और ऐसा करने वालों में केवल युवा या अधेड़ी नहीं बल्कि 80 साल की बुजुर्ग भी शामिल हैं | ऐसे ही एक बुजुर्ग को मजदूर मां-बाप की 7 साल की बेटी के साथ पैसे का लालच देकर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया |
बर्रा थाना क्षेत्र की इस घटना में पिता ने रंगेहाथ पुजारी को पकड़ा और पीटा। बाद में मौके पर पहुंची बर्रा पुलिस आरोपित को हिरासत में ले लिया। वहीं, आस पड़ोस के लोगों ने पुजारी पर गांजा बेचने का भी आरोप लगाया है।
घटना के बारे में प्राप्त विवरण के मुताबिक बर्रा थाना क्षेत्र में हाईवे के किनारे स्थित मंदिर में कानपुर देहात के 80 वर्षीय महेश कुमार पुजारी हैं। यहीं पर पास की कच्ची बस्ती में रहने वाली रहने वाली महिला पति राजमिस्त्री के साथ मजदूरी करती है। उनके सात साल की बेटी, चार साल और डेढ़ साल का बेटा है। बच्चों को घर पर छोड़कर काम पर दोनों चले जाते हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक नगर निगम ने उनके घर को गिरा दिया था। रात में दोबारा टट्टर लगा दोबारा रहने की व्यवस्था की। दोपहर पति घर पर बच्चों को देखने पहुंचे तो बेटी गायब थी। वह अक्सर मंदिर में पुजारी के पास खेलने जाती थी । इसी लिए मजदूर पिता अपनी बेटी को देखने मंदिर की दीवार से झांकने लगे। उन्होंने देखा कि पुजारी बेटी से दुष्कर्म कर रहा था। वह शोर मचाते हुए गेट खुलवाने लगे।
जब शोर सुनकर लोगों की भीड़ लगी तो पुजारी अंदर से निकला। जिस पर आक्रोशित पिता ने उसे पीटा। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने फरार होने के पहले आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया | वहीं दूसरी ओर पीड़िता की मां का आरोप है कि बेटी के अनुसार पुजारी करीब 15 दिनों से 10-20 रुपये देकर दुष्कर्म कर रहा था। थाना प्रभारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करा कर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।