google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मस्तूरी विधायक डॉ बांधी सीपत क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए.. हैंडपंप सहित चबूतरा निर्माण के लिए 3 लाख की स्वीकृति

समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

बिलासपुर । मस्तूरी विधायक व पूर्व मंत्री डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी रविवार को सीपत क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए अपने तय कार्यक्रम के अनुसार मस्तूरी विधायक पहले सीपत क्षेत्र के झलमला ग्राम पहुंचे जहां पहले से उपस्थित सतनामी समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया इस दौरान बड़ी संख्या में महिला समूह की सदस्य सहित ग्रामीण उपस्थित रहे ग्राम झलमला में ही एक अन्य कार्यक्रम के दौरान मस्तूरी विधायक सूर्यवंशी समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए जिसमें बड़ी संख्या में सूर्यवंशी समाज के लोग उपस्थित थे इस दौरान वहां उपस्थित आदिवासी समाज की महिलाओं व महिला समितियों ने विधायक से हैंडपंप की मांग की जिस पर विधायक ने त्वरित एक हैंडपंप देने की घोषणा की साथ महिला समूह की मांग पर चबूतरा निर्माण हेतु ₹300000 की स्वीकृति प्रदान की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)