समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
बिलासपुर। विधान सभा के उप नेता प्रतिपक्ष एवं मस्तूरी क्षेत्र के विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया तथा बाढ़ व आपदा से हुये नुकसान की जानकारी ली। ग्राम जोंधरा मैं नदी किनारे बसे किसानों एवं शिवनाथ नदी के आसपास के समीप रहने वाले गरीबों के घरों के पास जाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया फसल, पशु व मकान में बाढ़ का पानी घुसने के कारण हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने जोंधरा चिस्दा पचपेड़ी आदि ग्रामों का दौरा किया साथ ही बसंतपुर, केंवटाडीह (भुतहा) भिलौनी, अमलडीहा, आमगांव,अमाकोनी सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी एकत्रित की। उन्होंने जिले के प्रभारी मंत्री, राजस्व मंत्री व उच्च अधिकारियों को जानकारी भेजी है। साथ ही विधायक ने प्रभावित किसानों को जल्द मदद पहुंचाने की अपील की है आज दौरे के दौरान पूर्व विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी समय विधायक प्रतिनिधि संतोष मिश्रा सुनहर चंदेल समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



