
समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
बिलासपुर/मस्तुरी।बिलासपुर यूनिवर्सिटी के शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालाय मस्तूरी में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. डी. आर. साहू ने झंडा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। एन.सी.सी.स्टूडेंट्स ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। । जिसमें एन.सी.सी. छात्र छात्राओं ने परेड मार्च कर तिरंगे का सम्मान किया। डॉ. डी. आर. साहू ने कहा कि 15 अगस्त का दिन उन शहीदों को याद करने का दिन है जिन्होंने देश की स्वतंत्रता की खातिर अपनी जिंदगी कुर्बान कर दी। इस बीच कॉलेज के समस्त स्टाफ और छात्र छात्राए भी कॉलेज कैंपस में उपस्थित रहें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



