
समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
मस्तूरी। पूरे प्रदेश में जहां युवाओं की नजर युवा कांग्रेस के चुनाव पर टिकी हुई थी आखिरकार 5 महीने बाद उसका परिणाम आ ही गया। प्रदेश और जिले में सबसे बहुचर्चित मस्तूरी विधानसभा के लिए 3 प्रत्याशियों में त्रिकोणी टक्कर चल रही थी जिसका आज परिणाम घोषित होने पर परिणाम सामने आया है। जिसमें जनपद उपाध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर नितेश सिंह के पैनल से तीन हजार वोट से सुनिल पटेल अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए हैं और देवेंद्र कृष्णन उपाध्यक्ष बने हैं। इनके चुनाव में निर्वाचित होने पर मस्तूरी क्षेत्र के युवा कांग्रेसियों ने पटाखे फोड़ कर, मिठाई बांटकर, खूब नारे बाजी और आतिशबाजी के साथ एक दूसरे को जीत की बधाई शुभकामनाएं दिए है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



