समाज जागरण नोएडा
नोएडा प्राधिकरण नें दिखायी सख्ती वेंडर में मचा हड़कंप। प्राधिकरण से दुकान लेकर किराये पर उठाने वाले 12 वेंडर के लाइसेंस निरस्त। मामला नोएडा सेक्टर 50 वेंडिंग जोन संख्या 4 की है।
नोएडा सेक्टर 50 में स्थित वेंडिंग जोन को लेकर प्राधिकरण का बड़ा एक्शन लिया है। वेंडिंग जोन में किराये से दुकान उठाने वाले 12 दुकानदार का लाइसेंस निरस्त किया गया है। प्राधिकरण नें यह कदम बार-बार मिल रहे शिकायत के बाद किये गए है।
बताते चले कि इस संबंध में वरिष्ठ प्रबंधक वर्क सर्किल 3 विभाग के द्वारा दिनांक 19 सितंबर 2022 को इस आशाय कि रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी कि कुछ आवंटित जो कि स्वयं को वेण्डर बताते हुए प्राधिकरण से पथ विक्रेता लाइसेंस लिया हुआ है, वह स्वयं दुकान चलाने के बजाय किराये पर उठा रखे है। उन सभी वेंडर्स का दुकान प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के आदेश पर निरस्त कर दिया गया है।
ऐसे 12 वेंडर्स जिनका दुकान निरस्त किया गया है, उनमें संतोष पंजीयार, अमित कुमार, परमेश पासवान, रजनीश कुमार, जगमोहन गुप्ता, रामचन्द्र महतो, प्रमोद महतो, इन्द्र कुमार, कृष्ण कुमार, गौरी शंकर शाह, वाली मुखिया और दीपक थापा मुख्य है।
बताते चले कि यह पहला मामला नही है , इससे पहले भी इसी वेंडिंग जोन में फर्जी तरीके से दुकान अलाट करने का मामला सामने आया था। यहाँ यह भी बताना जरूरी है कि प्राधिकरण के द्वारा आवंटित वेंडिंग जोन और वेंडिंग लाइसेंस का दुरुपयोंग सिर्फ इसी वेंडिंग जोन में नही बल्कि अगर गुप्त सर्वे किया जाय तो नोएडा के सभी सर्किल में एक समान ही मिलेंगे जहाँ पर दुकान किराये पर उठाए गए या फिर स्वयं घर में बैठकर दुकान पर नौकर रखकर चलाए जा रहे है। सवाल उठता है कि आखिर उन सभी पर कार्यवाही कब किए जायेंगे ? आखिर यह सब नोएडा जैसे स्मार्ट और हाइटेक सिटी में किसके इशारे पर चल रहे है ?
- जनचौपाल में विधायक ने किया क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद
समाज जागरण/अनिल कुमारहरहुआ, वाराणसी। विधानसभा क्षेत्र अजगरा के ग्राम सभा सिंहापुर, हरहुआ में राजेश सिंह के आवास पर जनचौपाल का आयोजन किया गया। इसमें विधायक त्रिभुवन राम ने क्षेत्रवासियों एवं ग्रामीणों से सीधे संवाद कर क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। विधायक त्रिभुवन राम ने कहा कि जनसेवा,… - काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में बच्चों ने बिखेरा जलवा
समाज जागरण/रंजीत तिवारीरामेश्वर, वाराणसी। न्याय पंचायत स्तरीय काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के दूसरे दिन नृत्य और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवापुरी विधानसभा विधायक प्रतिनिधि अदिति सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान एमडी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मनमोहक स्वागत गीत पर नृत्य… - आरक्षण सुधार को लेकर युवाओं ने दिया धरना, आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग
समाज जागरण/रंजीत तिवारीवाराणसी। आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर वाराणसी जिले में सवर्ण समाज के युवाओं और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदर्शनकारियों ने जातिगत आधार पर लागू आरक्षण व्यवस्था में बदलाव करते हुए आर्थिक आधार को प्राथमिकता देने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि… - ग़ज़िआबाद: योग,यज्ञ एवं वेद कथा का भव्य शुभारम्भ*
*आशीर्वाद प्राप्त करने वाले की आयु,विद्या,यश ओर बल नित्य बढ़ते हैं -स्वामी शिवानंद**मानवता के सुख का साधन यज्ञ ओर वेद है-डॉ यशवीर आर्य**महर्षि पतंजलि के अष्टांग योग से परमात्मा की अनुभूति संभव-प्रवीण आर्य*ऋषिकेश,शनिवार,12-09-2026 को आर्य नेता स्व. बहोरी लाल गौतम की पुण्य स्मृति में दा ग्रीन लेमन रिसोर्ट,ग्राम-जोगीयाना, मोहन चट्टी (उत्तराखंड) में योग,यजुर्वेद शतकम यज्ञ… - समाज जागरण: 12 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



