अनूपपुर। आईएएस संतोष वर्मा के विवादित बयान को लेकर आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा। युवा ब्राह्मण समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं नगर परिषद के उपाध्यक्ष डॉ राज तिवारी ने इसे समाज को तोड़ने वाला, असंवेदनशील और मातृशक्ति का अपमान करार दिया है। तिवारी ने कहा कि बहन-बेटियों को लेकर की गई टिप्पणी “अत्यंत आपत्तिजनक” है और इससे सामाजिक सौहार्द व प्रशासनिक गरिमा दोनों को ठेस पहुंची है।

किसी भी जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा ऐसी टिप्पणी करना सामाजिक समरसता और संवैधानिक मर्यादा के विरुद्ध है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “सभी वर्गों का सम्मान हमारी परंपरा का मूल है, और किसी भी समुदाय को लक्षित कर ऐसी टिप्पणी स्वीकार्य नहीं।उन्होंने प्रशासन से तत्काल कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है। अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।



