google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

देवरिया में अनोखा मामला: शादी के 20 मिनट बाद ही दुल्हन ने पति संग रहने से किया इन्कार


पंचायत में लिखापढ़ी कर हुआ संबंध समाप्त

देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ नई-नवेली दुल्हन ने शादी के महज 20 मिनट बाद ही पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। जानकारी के अनुसार, दुल्हन ने ससुराल में कदम रखने के कुछ ही देर बाद घर के आंगन में मौजूद परिवार और रिश्तेदारों के बीच अपने फैसले का ऐलान कर दिया। उसके इस अप्रत्याशित फैसले से सभी महिलाएं और परिजन दंग रह गए।



लोगों ने जब दुल्हन से कारण पूछा, तो उसने दोबारा वही बात दोहराई कि वह पति के साथ नहीं रहना चाहती। ससुराल पक्ष ने काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही। मामले की गंभीरता देखते हुए लड़के वालों ने लड़की के घरवालों को बुलाया, जिसके बाद गांव में दोनों परिवारों के बीच करीब पाँच घंटे तक पंचायत चली।

पंचायत में भी दुल्हन अपने निर्णय पर अडिग रही। अंततः आपसी सहमति से लिखापढ़ी की गई और दोनों पक्षों ने एक कागज़ पर हस्ताक्षर कर संबंध समाप्त करने का फैसला कर लिया।
इस अनोखे मामले की चर्चा अब पूरे क्षेत्र में जोरों पर है। सोर्स सोशल मीडिया x


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)