
दैनिक समाज जागरण विवेक देशमुख
मस्तूरी। छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस के चुनाव के लिए युवाओं में भारी उत्साह का माहौल बना हुआ है जगह जगह से राजनीतिक से वास्ता रखने वाले युवा नेताओं की उच्च सिरश नेतृत्व पद के लिए जगह-जगह से नामांकन भर कर चुनाव में भागीदारी निभा रहे हैं। इसी कड़ी में मस्तूरी विधानसभा के युवा काग्रेस अध्यक्ष पद के लिए युवाओं के चहेते माने जाने वाले व युवा लड़कों में अपनी एक अलग पहचान बनाये रखने वाले मस्तूरी निवासी देवेंद्र कृष्णन ने भी मस्तूरी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है जिसमें युवाओं का उनको भरपूर समर्थन मिल रहा है। जानकारी के लिए अपने पाठकों को बताते चलें कि मस्तूरी क्षेत्र के युवा कांग्रेस नेता देवेंद्र कृष्णन विगत 10 वर्ष से सक्रिय राजनीतिक कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और लगाव के साथ कांग्रेस पार्टी के लिए सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे थे। देवेंद्र कृष्णन के मस्तूरी विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करने से उनके चाहेतो और क्षेत्र के ग्रामीण युवाओं में हर्षोल्लास भरपूर देखा जा रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



