google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दुर्गा पूजा की तयारी को लेकर ग्राम सुरार में की गई बैठक

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 21 सितंबर औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड के ग्राम सुरार मे इस वर्ष दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर दुर्गा पूजा समिति द्वारा दुर्गा मंडप सूरार के प्रांगण में गांव की बैठक बुलाई गई।बैठक की अध्यक्षता सत्यदेव सिंह एवम संचालन जितेंद्र कुमार सिंह के द्वारा किया किया।
पूजा समिति के सचिव धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि बैठक मे पूर्व वर्ष का आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही इस वर्ष भव्य पंडाल का निर्माण करने और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया।पूजा के लिए पंडित करुणाकर मिश्रा,ठाकुर पिंटू कुमार श्रोता विशाल कुमार सिंह को जिम्मेवारी दी गई।बैठक में कृष्णा सिंह,संजय सिंह,मनदीप राम,राज कुमार राम,विनय सिंह,उजव्ल कुमार,प्रिंस कुमार, कृष्णा यादव,अमरूद सिंह,संजय राम,भोला यादव,विजय ठाकुर, उपेंद्र राम ,करुणाकर मिश्रा,पिंटू ठाकुर,चीकू कुमार,रामकुंडल सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण ने भाग लिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)