google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चंदीपट्टी में कोटे के दुकान के चयन को लेकर बैठक सम्पन्न

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी हरहुआ विकास खण्ड के ग्राम पंचायत चंदीपट्टी के पंचायत भवन में आज मंगलवार को ग्राम प्रधान फूलवन्ती देवी की अध्यक्षता में उचित दर विक्रेता दुकान आवंटन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई।
संयुक्त बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा के अनुसार एसडीएम कार्यालय द्वारा स्वतंत्रता सेनानी के लिए दुकान पहले आरक्षित था, दो बार बैठक हुई कोई स्वतंत्रता सेनानी नहीं आया। जिसकी जानकारी एसडीएम को दे दी गई।इसके बाद यहाँ का दुकान अनारक्षित महिला /स्वयं सहायता समूह के लिए आरक्षित हो गई। एसडीएम पिंडरा के आदेश पर आज बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह व प्रगति स्वयं सहायता समूह ने आवेदन किया। कार्यवाही पूरी कर फाइल को जिले पर भेज दिया गया जहां पर सक्रिय स्वयं सहायता समूह को कोटा संचालन की अनुमति प्रदान की जाएगी।
ज्ञात हो कि इस गाँव का दुकान 11 माह से दासेपुर के दुकान में अटैच होकर चल रहा है।जहां ग्रामीणों को जाकर राशन लेने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है।
बैठक में संयुक्त बीडीओ हरहुआ बी0पी0 वर्मा, प्रधान फूलवन्ती देवी,जेई एम आई धर्मेंद्र कुमार ,सचिव गौरव कुमार विश्वकर्मा,समूह की महिलाएं सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)