मेरठ। शहर में एक बार फिर मनचलों के हौसले बुलंद नज़र आए, जहां अपनी बहन के साथ बाजार गए शुभम के साथ गुंडों ने मारपीट और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया।
घटना के अनुसार, शुभम अपनी बहन को लेकर कार से बाजार आया था। इसी दौरान तीन युवकों ने कार में बैठी बहन के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की। शुभम ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उसकी कार पर हमला कर दिया।
बताया गया कि शुभम किसी तरह कार आगे बढ़ाकर वहां से निकलने की कोशिश करते हुए दूसरे स्थान पर पहुँचा, लेकिन आरोप है कि गुंडे उसका पीछा करते हुए और अपने साथियों को बुलाकर वहाँ भी पहुँच गए। इसके बाद बदमाशों ने कार में जमकर तोड़फोड़ की।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँची और मामले में एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस का कहना है कि घटनाक्रम की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



