google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट औरंगाबाद में कक्षा 8 तक स्कूलों को किया गया बंद

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) औरंगाबाद सहित पूरे बिहार में कड़कड़ाती ठंड ,घना कोहरा और शीत लहर का प्रकोप जारी है।मौसम विभाग ने भी अगले 24 घंटे के लिए औरंगाबाद सहित बिहार के 26 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।वहीं औरंगाबाद के नबीनगर में शुक्रवार सुबह का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।वहीं औरंगाबाद जिले में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला दंडाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने एक बार फिर बड़ा फैसला लेते हुए जिले के सभी निजी और सरकारी स्कूलों, प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में आठवीं तक की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां 26 दिसंबर से 27 दिसंबर तक पूरी तरह से स्थगित रखने का सख्त आदेश दिया है। वहीं नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाह्न 11:00 बजे से पूर्व और अपराह्न 03:30 बजे के बाद पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगी। परीक्षा हेतु संचालित विशेष कक्षाओं का संचालन इस आदेश से मुक्त रखा गया है ।जिला प्रशासन ठंड और मौसम की स्थिति की निरंतर समीक्षा कर रहा है और परिस्थिति के अनुसार आवश्यक अग्रेतर निर्णय लिया जाएगा।जिला दंडाधिकारी की आदेश की प्रतिलिपि आवश्यक करवाई एवं अनुपालन के लिए शिक्षा विभाग सहित जिले के सभी वरीय अधिकारियों को भी दी गई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)