समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
कपसेठी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के सामने रविवार सुबह एक 62 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान रघुनाथपुर निवासी जिलेदार के रूप में हुई है, जो चौकीदारी का काम करते थे।
जानकारी के अनुसार, जिलेदार सुबह रेलवे ट्रैक के पास बकरी चरा रहे थे। इसी दौरान जब वह ट्रैक पार कर रहे थे, तभी अचानक आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। जोरदार टक्कर लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।लोगो ने बताये कि बढ़ती उम्र के चलते उन्हें कान से कम सुनाई देता था व नजर कमजोर थी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण व परिजनों मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। कपसेठी थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिवार में दो पुत्र हैं। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है और गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



