google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

साँप सीढ़ी खेल महिलाओं की बढ़ा रहा वित्तीय साक्षरता

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपीएसआरएलएम) की पहल के तहत, विकासखंड काशी विद्यापीठ के ग्राम पंचायत वन्देपुर, नैपुराकला हरपालपुर, विकासखंड चिरईगांव के नवापुर, विकासखंड सेवापुरी के अमीनी, हरिहरपुर तथा विकासखंड चोलापुर के खनुआन आदि ग्राम पंचायत में वित्तीय साक्षरता का कार्यक्रम आयोजित किया गया l एफएलसीआरपी सीमा गौतम, सीमा देवी, निरमा, संध्या, सुमन देवी, रिंका पटेल, विजयलक्ष्मी, उर्मिला, अंजू देवी, तथा नीलम द्वारा यह प्रशिक्षण समूह से जुड़ी हुई महिलाओं को दिया गया l प्रशिक्षण के दौरान समूह की महिलाओं को सांप सीढ़ी खेल के माध्यम से बैंक की अच्छी आदतों एवं बुरी आदतों के बारे में जागरूक किया गया l इस खेल में सांप बुरी आदतों का प्रतीक एवं साँप अच्छी आदतों का प्रतीक है l एफएलसीआरपी समूह की महिलाओं को तीन मॉड्यूल में वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण प्रदान करती हैं-
मॉड्यूल 1: वित्तीय नियोजन
वित्तीय नियोजन का महत्व
आवश्यक बनाम गैर-आवश्यक व्यय में अंतर
मॉड्यूल 2: स्मार्ट बचत और स्मार्ट ऋण
बचत की संस्कृति को बढ़ावा देना
ज़िम्मेदारीपूर्ण उधार और ऋण प्रबंधन पर शिक्षा
मॉड्यूल 3: बीमा और पेंशन
विभिन्न प्रकार के बीमा के बारे में जागरूकता
पेंशन योजनाओं के लाभ
इन मॉड्यूल के अलावा, एफएलसीआरपी समुदाय को इन विषयों पर भी शिक्षित करते हैं:
डिजिटल और बैंकिंग सुरक्षा (जैसे, ओटीपी कभी साझा न करना, डिजिटल अरेस्ट) एटीएम कार्ड का उचित उपयोग और लाभ धन का उपयोग और ट्रैकिंग
बैंक खातों में आधार सीडिंग और नामांकन, आनलाइन भुगतान, महिलाओं हेतू चलायी जा रही वित्तीय योजनाओं आदि l
वित्तीय साक्षरता सभी के लिए अनिवार्य है। प्रत्येक व्यक्ति को वित्तीय नियोजन और बैंकिंग अनुशासन के महत्व को समझना चाहिए। इन आदतों को बढ़ावा देने में, विशेष रूप से महिलाओं में, एफएलसीआरपी की भूमिका महत्वपूर्ण है, जिससे उन्हें वित्तीय निर्णय लेने और अपने परिवार तथा समुदाय के आर्थिक विकास में योगदान करने के लिए सशक्त बनाया जा सके।
वित्तीय साक्षरता ड्राइव के माध्यम से जनपद के सात विकास खण्ड में संचालित है l मिशन द्वारा समूह की सक्रिय महिला को चयन करके प्रशिक्षित करते हुए उन्हें एफएलसीआरपी के रूप में आरसेटी के माध्यम से सर्टिफाइड किया गया है l
सक्षम सेंटर मिशन मुख्यालय लखनऊ के निर्देश के क्रम में जनपद के सभी संकुल स्तरीय संघो में सक्षम केंद्र स्थापित किया जा रहा है जहां पर यह एफएलसीआरपी अपने संकुल के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत के स्वयं सहायता समूह सदस्यों को वित्तीय साक्षरता के बारे में आवश्यक जानकारी भी प्रदान करेंगे जिससे उनकी वित्तीय स्थिति में सुधार हो सके एवं जानकारी में वृद्धि की जा सके l


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)