समाज जागरण दैनिक
विश्व नाथ त्रिपाठी
प्रतापगढ़। जल जीवन मिशन ‘हर घर जल’ योजनान्तर्गत निर्मित पाइप पेयजल योजना ‘पटना’ का निरीक्षण विधायक बाबागंज विनोद सरोज द्वारा किया गया। विधायक द्वारा जलकल परिसर में निर्मित पम्प हाउस, शिरोपरि जलाशय, सोलर पैनल एवं अन्य कार्यों को देखा गया जो कि समस्त कार्य पूर्ण कर लिये गये है। पाइप पेयजल योजना से पटना ग्राम पंचायत के सभी 08 मजरों में सप्लाई किया जा रहा है। योजना अंतर्गत नलकूप 1 नग, पम्प हाउस 1 नग, शिरोपरि जलाशय 150 किली/12 मी सोलर पैनल 14 किलोवॉट, जनरेटर 15 केवीए, पाइप लाइन 17.91 किमी0, हाउस कनेक्शन 384 नग कराया गया है। विधायक विनोद सरोज द्वारा ग्रामवासियों से संवाद किया गया तो ग्रामवासियों द्वारा अवगत कराया गया कि पेयजल सप्लाई रेगुलर होती है। उनके द्वारा जलकल परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। विधायक द्वारा निर्देशित किया गया कि ग्रामवासियों को शेष गृह संयोजन का कार्य पूर्ण व लीकेज मरम्मत कराते हुए पेयजल सप्लाई रेगुलर एवं सुचारू रूप से सुनिश्चित कराये एवं कोई समस्या होने पर उसका तत्काल निस्तारण कराये। निरीक्षण के समय अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण) तौसीफ अहमद, जूनियर इंजीनियर मो0 असद, कार्यरत फर्म के असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर मयूर देरासरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



