समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के महादेवा घाट भतसार में सोमवार सुबह लगभग 11 बजे रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने 19 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से बनने वाले वरुणा सेतु परियोजना का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता में उत्साह का माहौल देखने को मिला।भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि यह पुल क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इसके निर्माण से लहिया, भतसार, खेवली, पंपापुर, बहरा और कपरफोरवा सहित दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और कृषि क्षेत्र को भी नई गति प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग और उनके निरंतर प्रयासों से यह महत्वपूर्ण परियोजना क्षेत्र की जनता को समर्पित की जा रही है। पुल बनने से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा लोगों का समय और दूरी दोनों कम होंगे।
कार्यक्रम में अपना दल (एस) एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पटेल, डॉ. उमेश पटेल, मंडल अध्यक्ष आलोक पांडेय, विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पटेल, ग्राम प्रधान बृजेश पटेल, श्यामबली पटेल, विनोद पटेल, नागेंद्र पटेल, संतोष जय प्रकाश सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।वहीं, परियोजना से प्रभावित किसानों ने मुआवजे की मांग विधायक के समक्ष रखी, जिस पर उन्होंने शीघ्र मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



