google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

Banka Bihar: विधायक ने चांदन कलूआ छठ घाट का किया निरीक्षण, व्यवस्था का लिया जायजा


दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो चीफ उमाकांत साह

चान्दन/बांका/आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर मंगलवार 25 अक्टूबर को बेलहर विधायक मनोज यादव के अगुवाई मेंं प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार एवं प्रखंड प्रशासनिक अधिकारी के संयुक्त में चांदन कलुआ नदी घाट औचक निरीक्षण कर छठ घाट का साफ सफाई कराने का निर्देश दिया।

इस दौरान छठ घाट जाने के लिए रास्ता नहीं होने से छठ घाट के व्यवस्थापक राकेश कुमार बच्चू व वर्तमान सरपंच द्वारा विधायक मनोज यादव से आग्रह किया की छठ घाट तक रास्ता निर्माण एवं घाटों पर सीढ़ी निर्माण की बात रखी जिस पर विधायक मनोज यादव ने आश्वासन देते हुए कहा कि इस बात की जानकारी पहले नहीं थी, लेकिन अगले वर्ष छठ पर्व के पहले छठ घाट जाने के लिए रास्ता एवं घाटों पर सीढी़ निर्माण करा करा दिया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने नदी में जलस्तर की जानकारी ली एवं अधिक पानी वाले स्थानों को चिन्हित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपने अस्तर से घाट पर मौजूद रहने की बात कही, ताकि छठ व्रत के दौरान न तो श्रद्धालुओं को कोई परेशानी हो और नहीं किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने की सम्भावना बनी रहे। वहीं चांन्दन प्रखंड झारखंड बॉर्डर पर स्थित होने के कारण कई छठ वर्ती देवघर झारखंड से चान्दन कलुआ नदी में सूर्य को अर्ध्य देने आते हैं।

चान्दन नदी में काफी जगह एवं साफ-सुथरा होने के कारण देवघर वासी भी यहां पर अपनी आस्था रखते हैं। इस आस्था को देखते हुए विधायक मनोज यादव ने चान्दन कलुआ नदी में छठ वर्तियों के लिए पीसीसी रोड एवं घाट पर सीढ़ी निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से चांदन वीडियो राकेश कुमार सीओ प्रशांत शांडिल्य बीपीआरओ हिमांशु शेखर, चांदन थाना अध्यक्ष नसीम खान, के अलावा जदयू प्रखंड अध्यक्ष दीपक भारती,अरविंद पांडेय, नंदकिशोर बरनवाल, देवेंद्र मिस्त्री, विमल कुमार यादव, जगदीश यादव, चतुर्भुज यादव,आदि के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)