दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो चीफ उमाकांत साह
बांका/चांदन/प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी बार ने पंचायत अंतर्गत सिमुलतला कटोरिया मुख्य मार्ग के भैरोगंज बाजार स्थित काली मंदिर के प्रांगण मेंं हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां काली का प्रतिमा स्थापित की गई थी। जहां पुजारी पुरोहित बमबम पांडेय व उनके अनुज कौशल पाण्डेय जी के द्वारा मां काली की प्रतिमा की पूजन की गई जिसमें भैरोगंज बाजार के सोसाइटी पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ प्रल्हाद शर्मा एवं भैरोगंज बाजार के सभी सदस्य एवं गणमान्य लोगों द्वारा संपन्न कराया गया। बता दें कि 2 वर्ष कोरोना काल में मेला लगाने की प्रशासनिक प्रतिबंध लगाई गई थी।
जिसे देखते हुए इस बार पूर्व की तरह दीपावली एवं काली पूजा को लेकर भव्य मेला का आयोजन किया गया। जहां आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में दंडाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारीयों का व्यापक इंतजाम किया गया था। वहीं पूजा समिति के द्वारा भीड़ को नियंत्रण को लेकर वॉलिंटियर तैनात की गई थी। इस मेले में आनंदपुर ओपी क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोग मेले का आनंद उठाया। हालांकि सूर्य ग्रहण लगने के कारण मंदिर का कपाट बंद रहने से श्रद्धालुओं की भीड़ कम रही, वहीं सूर्यग्रहण के पश्चात मंदिर एवं प्रतिमा की कपाट खुलते ही मेले में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। इस मेले में मिठाई की खूब बिक्री हुई। तथा मेले में आए श्रद्धालुओं ने मेले का आनंद उठाते हुए चार्ट गोलगप्पा आदि का खुब स्वाद चखा। तत्पश्चात देर शाम को आनंदपुर ओपी प्रशासन के देखरेख में पुजा समिति द्वारा मां काली की प्रतिमा भैरोगंज बाजार में ढोल नगाड़े गाजे बाजे के साथ निकाल कर नम आंखों विसर्जित कर दिया
- दैनिक समाज जागरण PDF – 24 अप्रैल 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंकð दिल्ली–एनसीआर | 24 अप्रैल 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। ज़्यादा जानें धार्मिक यात्रा…
- संदिग्ध परिस्थितियों में हैंडपंप पर मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिससमाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी जुगैल/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़गांवा में रमेश अगरिया पुत्र शंकर अगरिया उम्र 25 वर्ष की मौत हो गई है भूतपूर्व ब्लॉक प्रमुख दयाराम के घर के रोड के दक्षिण साइड हैंड पंप के फाउंडेशन पर मृतक पाया गया दिनांक 23/4/ 26 गांव वालो ने देखा कि कोई आदमी…
- बालू लदा ट्रक पलटने से चालक की दर्दनाक मौतसमाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी जुगैल/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत खेवधा मोड़ के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 11 बजे के आसपास उस समय हुआ जब बालू लादकर आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित…
- सीओ कार्यालय पर तैनात स्टेनो वेद प्रकाश सिंह का हुआ ट्रांसफरसीओ कार्यालय एवं पुलिस चौकी दुद्धी से दी गई भावभीनी विदाई, समाज जागरण दुद्धी/सोनभद्र। पुलिस उपाध्यक्ष दुद्धी कार्यालय पर लगभग 1 वर्षों से कार्यालय में पुलिस स्टेनो के पद पर तैनात वेद प्रकाश सिंह का स्थानांतरण जिला मुख्यालय सोनभद्र सीओ सिटी कार्यालय पर होने के उपरांत आज दिन बुधवार को सीओ कार्यालय दुद्धी पर विदाई…
- नगर पंचायत दुद्धी के सार्वजनिक स्थानों एवं पोलों पर लगे होर्डिंग बैनर हटाए गएसमाज जागरण दुद्धी/सोनभद्र। स्थानीय नगर पंचायत द्वारा कस्बे में लगे पोल से बैनर एवं होर्डिंग हटाए जाने का अभियान शुरू हुआ तो देखने वालों की भीड़ उमड़ गई और हर कोई यह जानना चाहता था कि चुनाव अचार संहिता लागू हों गई क्या या कोई और बात हैं, जिसे लेकर नगर पंचायत बैनर होर्डिंग हटवाने…








