google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मोहनलालगंज: प्रेमिका की हत्या का आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 19 वर्षीय युवती प्रियांशी की हत्या के आरोपी अलोक रावत को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने आरोपी को घटना के चंद घंटों के भीतर पकड़ लिया।

एसीपी मोहनलालगंज विकास कुमार पांडेय, प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज दिलेश कुमार सिंह और अतिरिक्त निरीक्षक रामबाबू सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

प्रियांशी की हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू और खून से लथपथ कपड़े पुलिस ने बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी अलोक रावत ने शादी से मना करने पर प्रेमिका का गला रेतकर बेरहमी से हत्या की। पुलिस ने बताया कि आरोपी को नशे की आदत और शक करने की प्रवृत्ति थी।

गिरफ्तार आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम की तत्परता और कुशलता से यह महत्वपूर्ण मामला जल्द सुलझाया जा सका।

मोहनलालगंज #प्रियांशीहत्या #अलोकरावत #लखनऊपुलिस #हत्याकांड #पुलिसकार्रवाई #CrimeNews #BreakingNews #NoidaNews


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)