google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ढाका: महिला कबड्डी विश्व कप 2025 में भारत ने चीनी ताइपे को 35–28 से हराकर जीता खिताब

ढाका, बांग्लादेश। महिला कबड्डी विश्व कप 2025 के फाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीनी ताइपे को 35–28 से पराजित कर विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

इस जीत को और भी खास बनाने वाली बात यह है कि विजेता टीम की प्रमुख खिलाड़ी के रूप में #UPPolice की अन्नू कुमारी ने अपनी उत्कृष्ट काबिलियत और समर्पण से टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

यह उपलब्धि माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ की खेल–प्रोत्साहनकारी नीतियों और सोच का परिणाम भी है, जिसके चलते यूपी पुलिस के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार नया इतिहास रच रहे हैं।

भारत की इस शानदार जीत ने देश के खेल इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है और भारतीय महिला खिलाड़ियों की क्षमता और खेल कौशल को विश्व स्तर पर स्थापित किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)