google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

बच्चों की नियमित टीकाकरण में तेजी लाने का मिला निर्देश

प्रखंड स्तर पर बढ़ाई जाएगी टीबी स्क्रीनिंग की संख्या

प्रखंड अस्पतालों में चिकित्सकों की ओपीडी जांच की जानकारी पोर्टल पर हो रही अप्डेट्स

एएनसी जांच करते हुए गंभीर गर्भवती महिलाओं की पहचान करने मिला निर्देश

पूर्णिया ।

राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के पैरामेडिकल विभाग के सभागार में गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ ओ पी साहा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक में सभी प्रखंड के अधिकारियों को विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं में तेजी लाते हुए ज्यादा से ज्यादा मरीजों को स्थानीय स्तर के अस्पतालों में चिकित्सकीय सहायता प्रदान करने का आवश्यक निर्देश दिया गया। बैठक में सिविल सर्जन डॉ ओपी साहा ने सभी प्रखंड के स्वास्थ्य अधिकारियों को बच्चों की नियमित टीकाकरण, प्रखंड स्तर पर टीबी मरीजों की पहचान के लिए ज्यादा स्क्रीनिंग, प्रखंड अस्पताल में ओपीडी जांच रिपोर्टिंग में इजाफा करने, गर्भवती महिलाओं की प्रसव के पूर्व एएनसी जांच में तेजी लाते हुए जटिल गर्भवती महिलाओं की पहचान कर चिकित्सकीय सहायता प्रदान करने का आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इलेक्शन समापन के बाद जिलाधिकारी कुंदन कुमार द्वारा सभी स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी के लिए समीक्षात्मक बैठक सुनिश्चित किया जाएगा। उससे पहले सभी अधिकारियों को सभी सुविधाओं में आवश्यक सुधार करते हुए ज्यादा से ज्यादा मरीजों को चिकित्सकीय लाभ देना सुनिश्चित करना चाहिए। बैठक में सिविल सर्जन डॉ ओ पी साहा के साथ एसीएमओ सह भेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ आर पी मंडल, डीआईओ डॉ विनय मोहन, डीपीएम सोरेंद्र कुमार दास, डीसीएम संजय कुमार दिनकर, संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ कृष्ण मोहन दास, गैर संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ सुभाष कुमार सिंह, डीएमएनई आलोक कुमार, डीसीक्यूए डॉ अनिल शर्मा, यूनिसेफ जिला समन्यवक शिवशेखर आनंद, यूनिसेफ एसएमसी मुकेश गुप्ता, डब्लूएचओ एसआरटीएल डॉ सुमन कंडुलना, डब्लूएचओ आरआरटी पुनीत अराली, पिरामल फाउंडेशन प्रोग्राम लीडर सनत गुहा, पीएसआई जिला समन्यवक ब्यूटी कुमारी, सीफार कोऑर्डिनेटर अमन कुमार सहित सभी प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीएचएम, बीसीएम और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)