google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मोरहर नदी से एक युवती का शव बरामद : आवारा कुत्ता नोच रहा था टांग तभी ग्रामीणों की पड़ी नजर!*



दैनिक समाज जागरण
राकेश कुमार मिश्रा ब्यूरो चीफ गया

गया (बिहार) गुरुआ थाना अंतर्गत मोरहर नदी से एक युवती का शव बरामद हुआ है। जिसे आवारा कुत्ता टांग को नोच रहा था, तभी शव पर ग्रामीणों की नजर पड़ी।
दरअसल मामला गया जिला के गुरुआ थाना अंतर्गत का है। खबर के मुताबिक आकोथरा गांव स्थित मोरहर नदी किनारे गुरुवार की दोपहर एक अज्ञात लड़की का शव पर ग्रामीणों की नजर उस समय पड़ी, जब आवारे कुत्तों द्वारा शव के पास जुंड बना पूरे शरीर के अंग को नोच रहा था। शव देखने से लड़की की उम्र करीब 22 से 25 वर्ष का। अनुमान लगाया जा रहा है।
प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि इसकी हत्या एक सप्ताह पूर्व की गई होंगी। हत्या कर शव को नदी में गाड़ दिया गया जो गुरूवार की दोपहर आवारा कुत्तों ने गड़े हुए जगह से खीच कर नदी के बीच ले जाकर नोच कर खा रही थी। मिली जानकारी के अनुसार शव को ग्रामीणो द्वारा देखा गया। अज्ञात शव मिलने की खबर आग क तरह फैल गई जिसके बाद देखने वालों की भीड़ जुटने लगी और इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा गुरुआ थाना को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस शव को नदी से उठा कर पोस्टमार्टम के लिए गया अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। लड़की पीले रंग की सूट सलवार पहनी हुई थी। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मोरहर नदी से एक अज्ञात शव बरामद की है। जिसे शव को पहचान कराया जा रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)