संवाददाता नोएडा – 14 जुन 25 , वैश्विक मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बना चुकी नोएडा ,जिसे औघोगिक शहर के नाम से जाना जाता है। उसी औद्योगिक नगर नोएडा में विगत 2022 के जुन माह के दौरान एक कार्यक्रम में एमएसएमई स्टार्टअप्स फोरम उत्तर प्रदेश के चेयरमैन सचिन गोयल व गलगोटिया यूनिवर्सिटी के प्रो वाईस चांसलर डॉ पूर्णानंद के मध्य छात्रो में उद्यमिता विकास के मुख्य उद्देश्य से एम.ओ. यू. किया गया था।इसका मुख्य उद्देश्य सभी वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध उद्यमियों,एवं औद्योगिक संगठन के पदाधिकारियों ने संवाद समागम में उत्तर प्रदेश में भय मुक्त,निवेश अनुकूल,24 घंटे बिजली,सड़कों का जाल,आदिअनेकतर उद्यम अनुकूल कार्य जो पिछले वर्षों में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किए गए है,जिसके लिए माननीय मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद प्रेषित किया और यूनिवर्सिटी के युवायो को नवाचार व उद्यम लगाने हेतु प्रोत्साहित करने पर किए जाने वाले आगामी कार्यकर्मो पर विचारो का आदान प्रदान किया।उपरोक्त कार्यक्रम सभी हित धारकों के लिए अमूल्य रहा।
फोरम नें छात्रो के द्वारा शुरू किये जाने वाले स्टॉर्टअप्स व एम॰एस॰ एम॰ई॰ के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि सचिन गोयल ने कहा, “आज के युग में नवाचार और उद्यमिता ही देश की प्रगति का आधार हैं।ऐसे कार्यक्रम युवाओं को प्रेरित करते हैं और उन्हें सशक्त बनाते हैं।”आज की बैठक में
आगामी कार्यक्रमो में अधिक से अधिक स्टार्टअप्सस भाग ले,व अपने प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन करे, इसकी रूपरेखा तैयार की गई।
दोनों संस्थाओं का उद्देश्य भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को प्रोत्साहित करना है। इस मौके पर
एम॰एस॰एम॰ई॰ व स्टार्टअप्स फ़ोरम के सदस्य जलज मेहता मनीष गुप्ता,विनोद कुमार व अन्य संगठनों व यूनिवर्सिटी के डीन,डायरेक्टर, फ़ैकल्टी ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



