google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

श्रीभूमि जिले के गम्भीरा दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज के निर्माण कार्य और छोटे भूविरबंद बटालियन कैंप की बिल्डिंग के काम का निरीक्षण सांसद कृपानाथ ने किया।


श्रीभूमि संवाददाता दैनिक समाज जागरण:
श्रीभूमि जिले के रामकृष्णनगर विधानसभा की दुल्लभछड़ा-निभिया-चेरागी-रंगपुर क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग के मद्देनजर उस समय के लोकप्रिय विधायक कृपानाथ मालाह ने निभिया के निकट गम्भीरा में दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज की स्थापना का प्रस्ताव रखा था ताकि छात्रों को लंबी दूरी तय करने और यात्रा भाड़ा देकर रामकृष्णनगर कॉलेज में जाने की आवश्यकता न पड़े। हालांकि छात्रों को यह समस्या निरंतर परेशान कर रही थी। गत 14 जुलाई (सोमवार) को कॉलेज के काम की प्रगति देखकर वे बेहद खुश हुए। निरीक्षण के दौरान स्थानीय विशिष्ट जनों ने सांसद का स्वागत किया। पत्रकारों के प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री के निर्देश पर वह इस कॉलेज का निरीक्षण करने आए हैं। लेकिन काम पूरा होने में अभी पांच प्रतिशत बाकी है, जो बहुत जल्द हो जाएगा, लेकिन अगले शैक्षणिक वर्ष से इस कॉलेज में पढ़ाई शुरू होगी। और काम पूरा होने के बाद वह परियोजना रिपोर्ट भेजेंगे जिसके आधार पर उद्घाटन के दिन की पुष्टि की जाएगी। अंत में छोटे भूविरबंद बटालियन कैंप 15आई आर बटालियन कैंप के भवन के काम की प्रगति का निरीक्षण करते हैं। इस बीच सांसद मालाह बटालियन कैंप की समस्याओं पर एसपी के साथ चर्चा करते हैं जो अगले 16 जुलाई को छोटे भूविरबंद बटालियन कैंप आएंगे। साथ ही नेटवर्क समस्याओं के एयरटेल सेवा के नेटवर्क समस्या समाधान के लिए अधिकारियों के साथ चर्चा करते हैं ताकि नेटवर्क समस्या जल्द जल्द से जल्द समाप्त हो सके। बिल्डिंग के काम का निरीक्षण करते समय सांसद कृपानाथ के साथ क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति थी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)