google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मुखमंत्री हेमंत सोरेन की धनबाद जिले में आने घोषणा*

*
संवाददाता जयदेव गुप्ता मनोज जिला धनबाद झारखण्ड

चार जुलाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन धनबाद आएंगे. गोल्फ ग्राउंड में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है. कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही है. दो जुलाई को उपायुक्त संदीप कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार, नगर आयुक्त सतेन्द कुमार समेत वरीय अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया. सभी गोल्फ ग्राउंड गए और पंडाल, मंच का निरीक्षण किया.
हेमंत सोरेन एक बजे तक पहुंचेंगे. वे सीधे गोल्फ ग्राउंड जाएंगे, जहां से जिले की कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. साथ ही लाभुको के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया जाएगा. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त संदीप कुमार ने मीडिया से कहा कि तैयारी पूरी हो गई है. वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुरक्षा की पूरी व्यवस्था रहेगी. रूट का भी निर्धारण किया जाएगा.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)