
धनबाद झारखंड से जयदेब गुप्ता मनोज की रिपोर्ट
*****************”
*
_18946 लाभुकों के बीच किया जाएगा परिसंपत्तियों का वितरण_
*174 व्यक्तियों के बीच किया जाएगा नियुक्ति पत्र का वितरण*
माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड, श्री हेमंत सोरेन सोमवार, 4 जुलाई 2022, को गोल्फ ग्राउंड में आयोजित समारोह में उपस्थित होकर योजनाओं का शिलान्यास तथा उद्घाटन करेंगे। साथ ही लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण तथा नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे।
समारोह में माननीय मुख्यमंत्री समारोह के विशिष्ट अतिथि माननीय स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सह धनबाद जिले के प्रभारी मंत्री श्री बन्ना गुप्ता एवं सम्मानित अतिथि श्री पशुपतिनाथ सिंह माननीय सांसद धनबाद, श्री चंद्र प्रकाश चौधरी माननीय सांसद गिरिडीह, श्री मथुरा प्रसाद महतो माननीय विधायक टुंडी, श्रीमती अपर्णा सेनगुप्ता माननीय विधायक निरसा, श्री ढुल्लू महतो माननीय विधायक बाघमारा, श्री राज सिन्हा माननीय विधायक धनबाद, श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह माननीय विधायक झरिया एवं श्री इंद्रजीत महतो माननीय विधायक सिंदरी की गरिमामई उपस्थिति में योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन तथा लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण तथा नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे।
समारोह में 350.86 करोड़ रुपए की 118 योजनाओं का शिलान्यास, 161.28 करोड़ रुपए की 106 योजनाओं का उद्घाटन तथा 18946 लाभुकों के बीच 48.911 करोड़ रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा।
साथ ही साथ समारोह में 174 व्यक्तियों को सरकारी नौकरी / कौशल विकास योजना के अंतर्गत युवाओं के प्लेसमेंट के लिए माननीय मुख्यमंत्री के करकमलों से नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाएगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



