
*
*दैनिक समाज जागरण बौंसी/बांका।*
बौंसी/बांका। मुंबई पुलिस ने बौंसी पुलिस के सहयोग से 10 लाख रुपए साइबर ठगी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार युवक की गिरफ्तारी बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के हनुमंता गांव से की गई है। गिरफ्तार युवक हनुमत का गांव निवासी सुरेश यादव का पुत्र राजेश यादव बताया जाता है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, अपराधी को गिरफ्तार करने के मामले में मुंबई पुलिस को सहयोग किया गया है। वहीं दूसरी ओर घटना की जानकारी देते हुए मुंबई के साइबर पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक अमित शंकर उत्तेकर ने बताया कि, 9 सितंबर को मुंबई के बीकेसी थाना अंतर्गत पुलिस पदाधिकारी से साइबर अपराधियों ने रुपए ठगने का काम किया है। बताया गया कि रिटायर्ड पुलिस पदाधिकारी को उसके बैंक अकाउंट में पेंशन के सर्टिफिकेट अपडेट कराने के लिए जानकारी दी गई थी। साथ ही अलग अलग तरीके से पुलिस अधिकारी को उनके मोबाइल नंबर पे मैसेज भेज कर धोखे से ओटीपी ले लिया गया। इसके बाद अलग-अलग किसको में 10 लाख रुपए की राशि खाते से उड़ा ली गई। घटना की जानकारी के बाद मुंबई से सहायक पुलिस निरीक्षक के साथ-साथ कॉन्स्टेबल केशव तकीक वीजे जाधव को लगाया गया था। वहीं दूसरी ओर बौंसी थाना के एसआई अनिरुद्ध कुमार सहित पुलिस बल के सहयोग से आरोपी को उसके घर से धर दबोचा गया। शुक्रवार को मुंबई पुलिस के द्वारा गिरफ्तार युवक को बांका न्यायालय में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाने की तैयारी की गई। मुंबई पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल हनुमंता गांव के ही सातिर अपराधी अर्जुन यादव को हैदराबाद से 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि, घटना की प्लानिंग उक्त युवक के द्वारा की गई थी। मालूम हो कि प्रखंड क्षेत्र में लगातार साइबर अपराधियों के द्वारा नए नए तरीके से साइबर क्राइम की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। अलग-अलग जगह की पुलिस यहां पर छापेमारी करने के लिए पहुंच रही है और साइबर अपराधियों को धर दबोच ने का काम कर रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



