google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हसपुरा में पीएनबी का मित्र ग्राहक सेवा केन्द्र का हुआ शुभारंभ



दैनिक समाज जागरण, सत्यदेव सिंह हसपुरा

औरंगाबाद (बिहार.) 08 अक्टूबर 2022:- जिले के हसपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित बड़ी फिल्ड के समीप पीएनबी का बैंक मित्र ग्राहक सेवा केन्द्र का शुभारंभ किया गया।जिसका विधिवत उद्घाटन पीएनबी बैंक प्रबंधक भुषण कुमार ने फीता काटकर किया। मौके पर ग्राहक सेवा केन्द्र के मित्र गुड़िया कुमारी, राजेश कुमार, शिव कुमार भारती, दिलीप कुमार , कुमार रंजन ,संजीवन कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैंक प्रबंधक भूषण कुमार ने कहा है हसपुरा जैसे सुदूर इलाके में बैंक मित्र ग्राहक सेवा में हमेशा तत्यपर होकर कार्य करेगी। हसपुरा प्रखंड एक आबादी वाली प्रखंड है। ग्राहक सेवा केन्द्र खुलने से लोगों को काफी सहुलियत होगी। सबसे ज्यादा लाभ बुढ़ बुजुर्गों को होगा। आसानी से मित्र बैंक से उन्हें लेन-देन होगा। बड़े बैंकों का झंझट दूर हो जायेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)