अनिल कुमार अग्रहरि/समाज जागरण
डाला/ सोनभद्र। स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला चढ़ाई पर इंडियन आयल पेट्रोल पंप के सामने मुर्गों से भरी पिकअप शॉर्ट सर्किट होने के कारण पिकअप जलकर हुईं राख जिसमें हजारों मुर्गों की जान गई

वहीं मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार के मध्य रात्रि लगभग दो बजे डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला चढ़ाई पर इंडियन आयल पेट्रोल पंप के सामने वाराणसी शक्ति नगर राज्य मार्ग पर डाला के तरफ से हाथी नाला के तरफ मुर्गों से भरी पिकअप जा रहा था और चढ़ाई पर चढ़ते हुए पिकप में अचानक से शॉर्ट सर्किट होने के कारण पिकअप में आग लग गई तो पिकअप चालक तत्काल अपनी जान बचाते हुए पिकअप को सड़क किनारे खड़ी कर गाड़ी से उतरकर मौके से फरार हो गया और पिकअप धू धू कर आग का गोला बन गया
जिसके उपरांत राहगीरों ने इस घटना को देख इसकी सूचना चोपन व डाला पुलिस को दी गई जहां सूचना पाकर मौके पर पहुंची चोपन पुलिस ने कड़ी मस्कत के बाद आग काबू पाया गया तब तक पिकअप जलकर खाक हो गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



