google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मुख्य्मंत्री परिवहन योजना को लेकर नबीनगर के बीडीओ ने किया बैठक

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर ( बिहार) 11 दिसंबर 2023 प्रखण्ड मुख्यालय नबीनगर के सभागार भवन में प्रखंड के निर्वाचित प्रतिनिधियों एवम आम नागरिकों की एक बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में अयोजित किया गया ।बैठक मे प्रखंड बिकास पदाधिकारी देवानंद कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत बस संचालन के लिए पांच लाख रुपए तक अनुदान की व्यवस्था है। बीडीओ ने बताया कि 22 सीटर पबस के लिए लाभुक को पांच लाख रुपए का अनुदान दिया जायेगा।इसके लिए लाभुक को कम से कम 18 वर्ष उम्र का एवम सरकारी पद पर नही होना चाहिए। इसके लिए सामान्य कोटि से 1,अल्पसंख्यक 1,अति पिछड़ा 2,पिछड़ा जाति 1,अनुसूचित जाति से 2 लोग बस ले सकते हैं। बैठक में
बिंदेश्वरी सिंह,शशांक राज,आमोद चंद्रबंशी,दिलीप सिंह
अभिनाश सिंह,विजय कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)