google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर के रामपुर पंचायत में मतदाता जागरूकता रैली का अयोजन

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 11 दिसम्बर 2023 आज नबीनगर प्रखण्ड के रामपुर पंचायत मे लोक सभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को रवाना करते प्रखण्ड विकास पदाधिकारी देवानंद कुमार सिंह ने बताया कि 2024 लोक सभा आम निर्वाचन मे मतदाता प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली सभी पंचायतों मे निकाले जायेंगे । बीडीओ ने बताया कि आज सभी विकास मित्र द्वारा जागरुकता रैली रामपुर पंचायत मे निकाली गई है इसके बाद विकास मित्र आंगन बाड़ी एवम अन्य के सहयोग से प्रखंड के सभी पंचायतों मे मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। मौके पर रामपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधी अभिनाश सिंह जयहिंद तेंदुआ पंचायत के मुखिया शंशाक राज, चंद्रगढ़ पंचायत के मुखिया आमोद चंदबंशी,बिंदेश्वरी सिंह, प्रखंड कार्यकर्म पदाधिकारी मनरेगा अजय परमार,सभी विकाश मित्र,पंचायत सचिव शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)