नबीनगर थाना पुलिस ने फरार वारंटी के घर पर चिपकाया इश्तिहार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के फुटहरवा गांव में फरार चल रहे वारंटी बृजमोहन चौहान के घर पर विधिवत इश्तिहार तामिला किया है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि अगर बृजमोहन चौहान आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी ।पुलिस के अनुसार, बृजमोहन चौहान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उन्हें जल्द से जल्द थाने में या कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश दिया गया है। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो पुलिस उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करेगी।यह कारवाई एस आई संजय कुमार एवं सशस्त्र बल द्वारा किया गया।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)