दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के नरारीकला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 135 लीटर विदेशी शराब और एक कार बरामद किया है। यह कार्रवाई नरारीकला थाना कांड सं0-35/26 के तहत की गई है, जिसमें धारा-318 (4)/338/336(3)/340(2)/61(2)/3(5) बी0एन0एस0 एवं 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2022 लगाई गई है । थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शोभेखाप गांव के समीप में छापेमारी की गई, जहां से 135 लीटर विदेशी शराब और एक कार बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि शराब तस्कर पुलिस को आने की भनक मिलते ही भाग गए। बरामद शराब और कार को जप्त कर थाना लाया गया है और अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



