google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन घायल, दो की हालत नाजुक

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव के समीप शनिवार की रात्रि करीब 8 बजे बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दो युवकों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात खड़िया गांव निवासी गुल्लू यादव, पिता महेंद्र यादव, बाइक से किसी काम से नबीनगर रोड स्टेशन की ओर जा रहे थे।

वहीं दूसरी ओर खड़िया गांव के ही प्रिंस सिंह, पिता संजय सिंह, अपनी पत्नी के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गम्हरिया गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तुरंत तीनों घायलों को नबीनगर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
सूत्रों के अनुसार प्रिंस सिंह और गुल्लू यादव की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रिंस की पत्नी को भी चोटें आई हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)