google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर: नगर पंचायत के सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों को किया सम्मानित

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नगर पंचायत नबीनगर की नवनिर्वाचित सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के सम्मान में रविवार की रात्रि एक रिसॉर्ट मे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह और उनकी पत्नी शामिल हुए। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डब्लू सिंह और उनकी पत्नी ने सशक्त स्थायी समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों अजय प्रसाद, रितेश कुमार उर्फ मुरारी एवं मंजूषा सिंह को फूलमाला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। पूर्व विधायक ने तीनों सदस्यों को बधाई दी और नगर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।


इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बिपिन सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अनुभवी सदस्यों के समिति में आने से नगर पंचायत में विकास कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि सशक्त स्थायी समिति के पास विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने की अहम जिम्मेदारी है। उम्मीद है कि नई समिति जनसमस्याओं के समाधान और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए काम करेगी।सम्मान समारोह में नगर पंचायत के कई वार्ड पार्षद, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। नवनिर्वाचित सदस्यों ने पूर्व विधायक और सभी पार्षदों का आभार जताया और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)