दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)यूजीसी एक्ट एवं आरक्षण के विरोध में सवर्ण समाज द्वारा रविवार को नबीनगर में विशाल आक्रोश रैली निकाली गई।रैली की शुरुआत अनुग्रह नारायण स्टेडियम से हुई, जो बस स्टैंड, न्यू एरिया,मंगल बाजार , शनिचर बाजार, दास मोहल्ला,जनकपुर पोखरा, टंडवा रोड, पुनपुन छठ घाट,थाना रोड होते हुए बसन बीघा मोड़ तक चला।
आक्रोश मार्च में लोगो द्वारा “यूजीसी वापस लो”….”जय श्री राम”…,”जय भवानी”…..”एस सी /एस टी एक्ट में सुधार”… आदि नारे लगाए जा रहे थे।इसके पूर्व वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी का नया एक्ट सवर्ण समाज के छात्रों के साथ भेदभाव करने वाला है। सरकार से इस एक्ट को वापस लेने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी एक्ट और आरक्षण का सीधा असर लाखों विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों पर पड़ता है।शिक्षा नीति की सफलता इससे तय होनी चाहिए कि उससे विद्यार्थियों का भविष्य कितना सुरक्षित हुआ।रेली में बड़ी संख्या में युवा और समाज से जुड़े लोग शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



