google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कुटुंबा थाना मोड़ से 262 लीटर देशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के थाना मोड़ के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक टेम्पो एवं एक मोटरसाइकिल से कुल 262.3 लीटर टनाका और टंच देशी शराब बरामद किया है।इस मामले में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार तस्कर की पहचान राहुल कुमार, उम्र 23 वर्ष, पिता – बीरेन्द्र शर्मा, ग्राम – रघुनाथपुर, थाना – नबीनगर और दीपक कुमार, उम्र 28 वर्ष, पिता – जितेंद्र प्रसाद, पता – नगरपालिका क्वार्टर नंबर 19, वार्ड नं. 27, थाना डेहरी, जिला – रोहतास के रूप में हुई है।पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)