
*
दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो चीफ उमाकांत साह
बांका/मुख्यालय के विजयनगर निवासी शेखर झा उर्फ मुन्ना झा के पुत्र ऋषभ कुमार चांदन नदी की एकोरिया बियर के समीप नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से मौत हो गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक ऋषभ कुमार राजस्थान कोटा में इंजीनियरिंग कोचिंग क्लास में पढ़ाई करता था। और दुर्गा पूजा के अवसर पर छुट्टी में घर आया हुआ था, इसी बीच रविवार 9 अक्टूबर को अपने कुछ मित्रों के साथ चांदन नदी में नहाने हेतु एकोरिया बियर के समीप बने गड्ढे के पानी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने लगा, तभी अन्य साथियों के द्वारा बचाने का अथक प्रयास किया बावजूद उसे बचा नहीं सका। मृतक की डूबने की खबर से हो हल्ला मचाने पर सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने बड़े ही जद्दोजहद से पानी से बाहर निकाला, तब तक ऋषभ का मौत हो चुकी थी। बता दे की इस बार चांदन नदी में बाढ़ तो नहीं आई लेकिन कुछ गड्ढे में पानी जमा होने से जानलेवा साबित हो गया। इधर बांका पुलिस ने घटना की जानकारी पर मृत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



