google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब का जन्मदिन ईद मीलाद-उन-नबी हर्षोल्लास के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया*

*
दैनिक समाज जागरण
चीफ ब्यूरो चीफ उमाकांत साह
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

बांका/चांदन/पैगंबर हज़रत मोहम्मद का जन्म दिवस ईद-मीलादुन्नबी रविवार 8 अक्टूबर 2022 को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने धार्मिक श्रद्धा और आस्था से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर गौसुल वारा कमेटी सदर माशूक आलम अंसारी एवं गरीब नवाज कमेटी सदर शेख रूपसान सदर के द्वारा मिलाद जुलूस निकाला। जिसमें चांदन प्रखंड के तमाम मुस्लिम समुदाय लोगों में भाईचारा का पैगाम का संदेश दिया वही चांदन पंचायत के नूरी मस्जिद के इमाम एवं जामा मस्जिद बाजार के इमाम बताया कि 12वीं रबी अव्वल का दिन दुनिया की इतिहास में इसलिए विशेष है कि इस दिन अल्लाह पाक के आखिरी नबी हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो वसल्लम साहब का जन्म मक्का शरीफ में हुआ और अल्लाह पाक के हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो वसल्लम साहब को पूरी दुनिया के लिए सभी समुदाय के लोगों के लिए रहमत बना कर भेजा है।

उन्होंने बताया कि हजरत मोहम्मद सल्ला वसल्लम साहब ने इस्लाम धर्म के रूप में दुनिया भर की इंसानों को आपसी भाईचारा और शांति का संदेश दिया आज के दिन मुसलमान मस्जिदों में विशेष दुआ करते हैं और गरीब तथा बेसहारा को अच्छा खाना खिलाते हैं, इस दिन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि 63 साल बाद आज ही के दिन हजरत मोहम्मद सल्ला वसल्लम इस दुनिया से वापस तशरीफ ले गए। पैगंबर मोहम्मद के जीवन से प्रेरणा लिया जाता है जिससे परस्पर सामंजस्य और सौहार्द से देश की प्रगति का संदेश दिया जाता है।

इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था में चांदन थाना अध्यक्ष नसीम खान के अलावा पुलिस बल व्यापक इंतजाम के साथ तैनात रहे। तथा कार्यक्रम में शामिल मुख्य रूप से कमेटी के सदर मोहम्मद माशूक आलम अंसारी, कमेटी के सदर रुपसान शेख़, के अलावा आशिक अंसारी सरफुद्दीन अंसारी वसीम शेख जमाल अंसारी अकबर अली आजाद अंसारी आदि के साथ सैकड़ों मुस्लिम समुदाय की बच्चे बूढ़े ने इस कार्यक्रम में शिरकत किए। और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर शांति और सद्भाव का पैगाम दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)