google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नगर चंदौसी में नो-एंट्री व्यवस्था ध्वस्त, भारी वाहन बेखौफ दौड़ रहे — दुर्घटना का बड़ा खतरा

दैनिक समाज जागरण | रिपोर्ट : मनोज शर्मा

नगर चंदौसी में नो-एंट्री नियमों को पूरी तरह दरकिनार कर भारी वाहनों का आवागमन लगातार जारी है। शहर में प्रतिबंधित समय के दौरान भी ट्रक, डंपर और अन्य भारी वाहन बेखौफ सड़कों पर दौड़ते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान नहीं दे रहा, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।



सबसे चिंताजनक बात यह है कि यही वह समय है जब स्कूलों की छुट्टी होती है, और बच्चे बड़ी संख्या में सड़क पर होते हैं। ऐसे में भारी वाहनों की आवाजाही बच्चों की सुरक्षा और सेहत के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। माता-पिता और राहगीरों में प्रशासन की लापरवाही को लेकर नाराज़गी बढ़ती जा रही है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन को तुरंत कार्यवाही करते हुए नो-एंट्री नियम का सख्ती से पालन करवाना चाहिए, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)